Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.86 प्रति डॉलर पर

March 14, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.86 प्रति डॉलर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख को देखते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटकर 82.86 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती, विदेशी मुद्रा की निकासी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर खुला।

बाद में यह पांच पैसे टूटकर 82.86 प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया। बुधवार को रुपया 82.81 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत चढक़र 102.85 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत बढक़र 84.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 4,595.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें