Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 87.37 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

February 28, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 87.37 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Fell 19 Paise: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.37 पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका के शुल्क लगाए जाने को लेकर जारी अनिश्चितता ने वित्तीय बाजारों को अस्थिर कर दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.32 पर खुला और फिर 87.37 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.18 पर लगभग स्थिर बंद हुआ था।

Rupee Fell 19 Paise
Rupee Fell 19 Paise

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.35 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 556.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें