Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे गिरकर  85.84 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

March 25, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे गिरकर  85.84 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Fell 23 Paise मुंबई: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 85.84 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसका मुख्य कारण महीने के अंत में आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग थी।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि हालांकि, सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और विदेशी पूंजी प्रवाह ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.59 पर खुला।

शुरुआती कारोबार के बाद यह मामूली गिरावट के साथ 85.84 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.61 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 104.31 पर पहुंच गया।

अंतर्राष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत बढ़कर 73.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को खरीदार बने रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 683.76 अंक यानी 0.88 फीसदी बढ़कर 78,668.14 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 185.90 अंक यानी 0.79 फीसदी बढ़कर 23,844.25 पर कारोबार कर रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें