Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे गिरकर 83.27 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 1, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे गिरकर 83.27 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 83.27 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की सतत निकासी का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में वह 83.27 पर पहुंच गया।

यह पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट है।रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.24 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.70 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 696.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें