Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 83.26 पर पहुंचा 

November 3, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 83.26 पर पहुंचा 

मुंबई: वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के कारण शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 83.26 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला और गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में वह 83.26 पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को 83.22 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.11 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,261.19 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

 

ये भी पढ़ें: पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के करीबी ‘गोपी निज्जर’ की गोली मारकर हत्या

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें