Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 83.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 7, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे टूटकर 83.26 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: विदेशी कोषों की निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.26 पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय शेयर बाजारों के कमजोर रुख से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.23 पर खुला और फिर 83.26 के स्तर पर आ गया।

यह पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.36 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 549.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें