Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार 9 पैसे टूटकर 83.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

July 1, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार 9 पैसे टूटकर 83.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर आ गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि अमेरिकी मुद्रा में नरमी और शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.39 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.30 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 136.09 अंक या 0.17 प्रतिशत बढक़र 79,168.82 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 41.75 अंक या 0.17 प्रतिशत बढक़र 24,052.35 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 23.09 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें