Dainik Savera Times

Rupee vs Doller: रुपया शुरुआती कारोबार में 1 पैसा गिरकर 87.22 पर पहुंचा 

Rupee Fell by 1 Paisa

Rupee Fell by 1 Paisa : व्यापार शुल्क पर अनिश्चितताओं के कारण अस्थिर धारणा के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग स्थिर रहा और एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 87.22 पर कारोबार कर रहा है।

विदेशी मुद्रा वेिषकों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार ने भी स्थानीय इकाई पर दबाव बढ़ाया, जो पहले से ही घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और विदेशी पूंजी के निरंतर बहिर्वाह के कारण कमजोर थी। उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागी भारत और अमेरिका में आज जारी होने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों के संकेतों की प्रतीक्षा में सतर्कता के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Rupee Fell by 1 Paisa
Rupee Fell by 1 Paisa

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 पर खुला और फिर शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले टूटकर 87.32 पर पहुंच गया। इसके बाद रुपया मजबूत होकर 87.22 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 87.21 पर और सोमवार को 36 पैसे टूटकर 87.31 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.55 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव वायदा कारोबार में 0.66 प्रतिशत बढक़र 70.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Exit mobile version