Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.97 प्रति डॉलर पर पहुंचा

January 16, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.97 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

 

विदेशी कोषों के कुछ प्रवाह से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला, जो कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण दबाव में थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.97 प्रति डॉलर पर फिसल गया,

जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.86 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.35 कारोबार कर रहा है।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत बढ़त के साथ 78.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,085.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: इस दिन है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें