Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर पहुंचा

October 1, 2024

शुरुआती कारोबार में रुपया 2 पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.81 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.81 जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.79 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़त के साथ 100.54 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,791.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें