Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की गिरावट के साथ 84.47 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

November 28, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे की गिरावट के साथ 84.47 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Early Trade Rupee Fell : घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 84.47 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.45 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 84.47 प्रति डॉलर पर लुढक़ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Early Trade Rupee Fell

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.40 पर बंद हुआ था।  इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.22 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 7.78 करोड़ रुपये का निवेश किया।

ये भी पढ़ें: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत 2 मासूम बच्चों की थम गईं सांसे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें