Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे गिरा, जानिए अमेरिकी डॉलर के आज के दाम 

Rupee Fell by Five Paise

Rupee Fell by Five Paise : रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिसका दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शुक्रवार को रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया तथा सोमवार को दिसंबर मुद्रा वायदा की समाप्ति तथा बकाया वायदा में परिपक्वता से जुड़ी डॉलर की भारी मांग के बीच रुपये में कमजोरी देखी गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.53 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Rupee Fell by Five Paise
Rupee Fell by Five Paise

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.48 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 108.00 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,323.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version