Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे गिरा, जानें अमेरिकी डॉलर के आज के रेट 

February 17, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे गिरा, जानें अमेरिकी डॉलर के आज के रेट 

Rupee Fell by Five Paise : विदेशी पूंजी की भारी निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार पांच पैसे की गिरावट के साथ 86.76 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है।

Rupee Fell by Five Paise
Rupee Fell by Five Paise

इसकी प्रमुख वजह है कि विदेशी बैंक डॉलर की खरीद पर उतारू हैं और आयातक डॉलर को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वैश्विक अनिश्चितता के बीच आगे मूल्यह्रास की आशंका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सीमित दायरे में ही रहा। यह 86.70 प्रति डॉलर पर खुला, फिर भारी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती सौदों में 86.68 प्रति डॉलर के उच्च स्तर और 86.76 प्रति डॉलर के निम्नतम स्तर को छू गया।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.71 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.68 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,294.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें