Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.33 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 26, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.33 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.33 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) के बिकवाल रहने का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.54 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.35 प्रतिशत चढक़र 89.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,823.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें