Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 29, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की गिरावट के साथ 83.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.43 पर पहुंच गया। विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.39 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.38 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.86 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,408.88 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें