Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.58 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 19, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.58 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.58 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.58 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। स्थानीय इकाई ने शुरुआती नुकसान को कम किया और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.46 के उच्चतम स्तर को छुआ।रुपया मंगलवार को 83.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला

डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.17 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.46 प्रतिशत चढक़र 89.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,260.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: बच्चों के विकास के लिए हेल्दी डाइट के साथ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें