Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की गिरावट के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

April 30, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 3 पैसे की गिरावट के साथ 83.48 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.48 पर पहुंच गया। विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के कुछ प्रवाह ने भारतीय मुद्रा की गिरावट को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.46 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.48 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.45 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.73 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 169.09 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें