Site icon Dainik Savera Times

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में रुपया पांच पैसे टूटकर 82.85 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में सुधार के बीच रुपये के कुछ नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की संभावना है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.82 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह और टूटकर 82.85 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 102.88 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत बढक़र 82.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 73.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

Exit mobile version