Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की गिरावट के साथ 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंचा

December 18, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की गिरावट के साथ 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee Fell One Paisa : रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.92 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों तथा विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग और घरेलू बाजारों में सुस्त रुख ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया।

Rupee Fell One Paisa
Rupee Fell One Paisa

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.92 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 84.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.92 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,409.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें