Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर

April 12, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों की निगाह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है जो आज ही आने हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.08  प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 82.01 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 11 पैसे की बढ़त है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 102.08 पर आ गया।

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में, निवेशक सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें