Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 81.61 पर आया

January 11, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 81.61 पर आया

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 81.61 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.73 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 81.61 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढक़र 103.31 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 फीसदी गिरकर 79.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अलर्ट, गुरुग्राम से युवाओं के जाने की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें