Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.98 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

February 4, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.98 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Gains 13 Paise : रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.98 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद भारतीय मुद्रा पर कुछ दबाव कम हुआ है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक जो 109.88 के स्तर को पार कर गया था, ट्रंप की शुल्क पर अस्थायी रोक की घोषणा के बाद 108.74 पर आ गया।

Rupee Gains 13 Paise
Rupee Gains 13 Paise

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.98 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 49 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.11 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.74 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 716.50 अंक की बढ़त के साथ 77,903.24 अंक पर, जबकि निफ्टी 199.15 अंक चढक़र 23,560.20 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,958.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें