Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर

May 4, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर

मुंबई: वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे की बढ़त के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह और कच्चे तेल के दाम 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने की वजह से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.68 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 81.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 15 पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट से 101.09 पर आ गया।

ये भी पढ़ें : अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें