Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.47 पर आया

January 6, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.47 पर आया

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में तेजी से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.47 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और विदेशों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.52 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 82.47 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 82.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत चढक़र 105.07 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 फीसदी बढक़र 79.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें