Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.19 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Gains 17 Paise

Rupee Gains 17 Paise मुंबई: सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 86.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रुपये को ऋण बाजारों में मजबूत विदेशी प्रवाह से भी समर्थन मिला है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.26 पर खुला। फिर कुछ बढ़त के साथ 86.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.36 पर बंद हुआ था।

Rupee Gains 17 Paise
Rupee Gains 17 Paise

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.98 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.32 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version