Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Gains 19 Paise

Rupee Gains 19 Paise : अमेरिकी मुद्रा की मांग और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.79 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में सुस्त रुझान और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित कर रही है।

Rupee Gains 19 Paise
Rupee Gains 19 Paise

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया 86.88 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.79 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.98 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version