Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रूपये में दर्ज हुई दो पैसे की मजबूती, अमेरिकी डॉलर 83.96 पर पहुंचा

September 4, 2024

शुरुआती कारोबार में रूपये में दर्ज हुई दो पैसे की मजबूती, अमेरिकी डॉलर 83.96 पर पहुंचा

मुंबई: प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे मजबूत होकर 83.96 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.96 प्रति डॉलर पर खुला जो उसके पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.98 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.67 अंक पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,029.25 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें