Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की बढ़त के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

April 10, 2023

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की बढ़त के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूती के साथ खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 81.78 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह इसके पिछले बंद स्तर की तुलना में 24 पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 82.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सात अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर फॉरेक्स बाजार बंद था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.20 पर पहुंच गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत के नुकसान के साथ 84.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: जय महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जैन नगरी… भस्म आरती में बाबा का हुआ अलौकिक दिव्य श्रृंगार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें