Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 36 पैसे की मजबूती के साथ 82.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 82.24 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.28 पर खुला और बढ़त दर्ज करते हुए 82.24 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.60 पर बंद हुआ था। अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.88 पर पहुंच गया। वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.39 प्रतिशत गिरकर 84.42 डॉलर प्रति बैरल पर था।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में लागू हुए 5 नए कानून, किरायेदारों से लेकर कारोबारियों पर पड़ेगा असर

Exit mobile version