Site icon Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 81.75 प्रति डॉलर पर

मुंबई: विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और विदेशी पूंजी की आवक के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 81.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपये को समर्थन मिलना चाहिए था वह घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के कारण नहीं मिल सका इसलिए रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.77 प्रति डॉलर पर खुला और उसके बाद बढक़र 81.75 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में चार पैसे की बढ़त है। बृहस्पतिवार को रुपया 81.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.51 पर आ गया। वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

Exit mobile version