Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 12, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला तथा तेजी को सीमित किया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.56 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.59 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला

डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.25 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की चढक़र 82.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें