Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.73 पर आया

January 5, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.73 पर आया

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.73 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.75 पर खुला, फिर कुछ और बढ़त के साथ 82.73 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 104.21 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.99 फीसदी बढक़र 78.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें