Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market : रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर

December 17, 2024

Share Market : रुपया शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर
मुंबई। विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण रुपये पर दबाव बने रहने की आशंका है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.89 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.92 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को 11 पैसे की गिरावट के साथ 84.91 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.83 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 278.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें