Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 83.72 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

July 25, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 83.72 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को कमजोर रुख के साथ खुला और 83.72 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मुद्रा में गिरावट भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बाद आई है। सरकार के पूंजीगत लाभ पर कर की दर बढ़ाने के फैसले के बाद से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। वह एक पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.72 प्रति डॉलर पर खुला था। रुपया बुधवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.21 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 425.14 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 79,723.74 अंक और एनएसई निफ्टी 120.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,292.85 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,130.90 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें