Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

April 24, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से पैदा हुई सकारात्मक धारणा के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.08 पर खुला। शुरुआती सौदों में इसने 82.05 के ऊपरी स्तर को छुआ। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.06 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.80 पर था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.92 प्रतिशत गिरकर 80.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के बाहर जाने के कारण निवेशकों की भावना प्रभावित होने से रुपये की बढ़त सीमित हुई।

ये भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें