Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

August 4, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

मुंबई: कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक सीमित दायरे में था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर सूचकांक में गिरावट और सकारात्मक एशियाई मुद्राओं के कारण रुपये को कुछ मजबूती मिली, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से निवेशकों को निराशा हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।

स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 82.73 पर खुली। शुरुआती कारोबार में इसने 82.77 के निचले स्तर और 82.72 के उच्चतम स्तर को छुआ। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.74 पर बंद हुआ। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 102.40 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत बढक़र 85.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें : तांबे का कड़ा इन 3 राशि वालो के लिए है सौभाग्य का प्रतीक, जानिए इसकी मान्यता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें