Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है रुपया

October 31, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है रुपया

 

मुंबई: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने मंगलवार को एक पैसे की बढ़त दर्ज की। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख का भारतीय मुद्रा पर असर सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।सोमवार को रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.39 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,761.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए CM मान, 12 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें