Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कर रहा है कारोबार

मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख का असर रुपये पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.16 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है।

शुरुआती कारोबार में रुपया 83.08 प्रति डॉलर पर भी पहुंच गया था। बुधवार को रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.55 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Exit mobile version