Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कर रहा

January 31, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कर रहा

 

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बिकवाल रहने से निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं। वहीं एक फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट से पहले भी निवेशक सतर्क हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.11 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.10 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, इसके बाद फिसलकर 83.12 प्रति डॉलर पर आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.61 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,970.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें