Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कर रहा है कारोबार , जाने क्या हैं भाव

September 15, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कर रहा है कारोबार , जाने क्या हैं भाव

 

मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच सकारात्मक घरेलू बाजार का लाभ रुपये को मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ा जारी होने के बाद डॉलर मजबूत हुआ।

आंकड़ा उम्मीद से अधिक बताया गया है और घरेलू इकाई पर इसका असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 83.07 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.28 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें