Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख पर खुला,जानें Latest Rates

May 17, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट रुख पर खुला,जानें Latest Rates

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट रुख पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातित वस्तुओं की ऊंची कीमतों और चुनाव परिणामों की चिंताओं के बीच विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण एशियाई मुद्राओं के बीच भारतीय रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। वह 83.50 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर ही बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.61 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.49 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.42 अंक गिरकर 73,478.30 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 50.35 अंक फिसलकर 22,353.50 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 776.49 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें