Dainik Savera Times

Rupee vs Dollar: रुपया शरुआती कारोबार में 86.25 प्रति डॉलर पर पहुंचा,कच्चे तेल की कीमतों ने डाला दबाव

Rupee vs Dollar: मुंबई: घरेलू मुद्रा रुपये ने बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार में सीमित दायरे में कारोबार किया, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने इसके प्रदर्शन पर दबाव बनाया। शुरुआती सत्र में रुपये ने 86.42 प्रति डॉलर पर शुरुआत की, लेकिन जल्द ही इसमें हल्की मजबूती दिखी और यह 86.25 प्रति डॉलर तक पहुंच गया।

-रूपये में 30 पैसे गिरावट

मंगलवार को रुपया 30 पैसे गिरकर 86.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आयातकों की डॉलर मांग बढ़ गई है, जिससे रुपये की स्थिति प्रभावित हुई है।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर में कमजोरी देखी गई। छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.16 प्रतिशत गिरकर 98.66 पर आ गया।

Rupee vs Dollar
Rupee vs Dollar

-शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 233.79 अंक चढ़कर 81,817.09 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 89.70 अंकों की बढ़त दर्ज हुई और यह 24,943.10 पर कारोबार कर रहा था। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 0.42 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह 76.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ऊर्जा क्षेत्र की इस मजबूती का असर रुपये पर स्पष्ट रूप से देखा गया।

-शेयर बाजार से जुड़े आंकड़ों के अनुसार

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी घरेलू बाजार में भरोसा दिखाया है। मंगलवार को उन्होंने कुल 1,482.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में स्थिरता बनी रही।

Exit mobile version