Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरूआती कारोबार में रुपया नकारात्मक रुख के बीच 83.15रु प्रति डॉलर पर रहा

January 30, 2024

शुरूआती कारोबार में रुपया नकारात्मक रुख के बीच 83.15रु प्रति डॉलर पर रहा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद फिसलकर 83.15 प्रति डॉलर पर आ गया। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.45 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गत सोमवार को 110.01 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार आज खुलेगा या नहीं? देखें सालभर की पूरी हॉलिडे लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें