Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.53 पर रहा स्थिर

July 12, 2024

Rupee vs Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.53 पर रहा स्थिर

 

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.53 पर स्थिर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.53 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में उसने 83.50 से 83.54 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.49 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 226.11 अंक चढक़र 80,123.45 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,137.01 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें