Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढक़र 82.08 पर आया

February 3, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढक़र 82.08 पर आया

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दामों में नरमी आने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 82.08 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की बड़े पैमाने पर निकासी और आयातकों के बीच डॉलर की मांग बढ़ने का असर रुपये पर पड़ सकता है और उसकी बढ़त सीमित हो सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.15 पर खुला, फिर कुछ और चढक़र 82.08 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। शुरुआती सौदों में घरेलू मुद्रा ने 82.22 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 40 पैसे की गिरावट के साथ 82 प्रति डॉलर से नीचे बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत चढक़र 101.84 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 82.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: ‘हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया’, कुशीनगर में बोले सीएम योगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें