Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढक़र 82.16 पर पहुंचा

March 28, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे चढक़र 82.16 पर पहुंचा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते निवेशकों की धारणा मजबूत होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 15 पैसे चढक़र 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.20 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.16 के स्तर पर आ गया जो पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी गिरकर 102.59 पर आ गया।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 890.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: हुड्डा का दावा- तीनों निगमों में कांग्रेस की जीत पक्की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें