Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढक़र 82.66 पर

February 20, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढक़र 82.66 पर

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से आई कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढक़र 82.66 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को अतिरिक्त समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और फिर मजबूत होकर 82.66 पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा में पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.82 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी बढक़र 103.99 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत बढक़र 83.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

ये भी पढ़ें: जीत सिर्फ अमेरिका की होगी, चाहे कूटनीति से हो या सैन्य कार्रवाई से, ट्रंप ने दिया बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें