Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे चढक़र 82.36 पर

March 1, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे चढक़र 82.36 पर

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे चढक़र 82.36 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से रुपये की बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.48 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.36 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.58 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 104.84 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.75 प्रतिशत बढक़र 83.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,559.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें