Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढक़र 82.08 पर पहुंचा

April 5, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढक़र 82.08 पर पहुंचा

मुंबई: विदेशी पूंजी की आवक और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढक़र 82.08 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.08 पर मजबूत खुला। शुरुआती सौदों में यह 82.04 से 82.10 के दायरे में कारोबार कर रहा था। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 101.56 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 321.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: एक युग का लॉगआउट : बंगाल की राजनीति में नया लॉगिन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें