Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 33 पैसे चढ़ा रुपया

मुंबई: अमेरिकी मु्द्रा में कमजोरी तथा स्थानीय शेयर बाजारों की बढ़त के साथ शुरुआत से सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 33 पैसे की बढ़त के साथ 82.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से धारणा प्रभावित हुई, जिसके चलते रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.41 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और मजबूत होकर 82.33 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को रुपया 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

Exit mobile version